फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर : सरकारी अस्पतालों में 100 बेड आरक्षित, डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द

Sun, 11 May 2025 12:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सीएमओ ने सभी डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। साथ ही जिला अस्पताल और सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 100 बेड आरक्षित किए गए हैं। सभी अस्पताल प्रभारी को दवाइयों की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही निजी अस्पतालों को भी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के लिए कहा गया है। सभी डॉक्टरों के मुख्यालय छोड़ने पर पाबंदी लगा दी गई है।
विज्ञापन

अस्पताल में दवाओं के पर्याप्त बंदोबस्त कराए जा रहे हैं। चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए दिशा निर्देश दिए गए हैं। वहीं, सीएमओ ने संयुक्त चिकित्सालय बछरायूं के सीएमएस समेत सभी सीएचसी-पीएचसी प्रभारियों को लेटर जारी कर छुट्टियां रद्द करते हुए अस्पतालों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को 24 घंटे एक्टिव मोड में रखने का निर्देश दिया है। इस दौरान बिना अनुमति ड्यूटी से गायब मिलने पर डॉक्टर-कर्मचारियों पर विभागीय स्तर से कार्रवाई की जाएगी।
सीएमओ ने बताया कि अग्रिम आदेशों तक डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मचारी किसी भी हालत में ड्यूटी छोड़कर नहीं जाएंगे। आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अस्पतालों में एक-एक जनरल सर्जन, ऑर्थोपेडिक सर्जन, एनेस्थेटिस्ट, दो स्टाफ नर्स के अलावा एक फार्मासिस्ट की इमरजेंसी रेस्पॉस टीम बनाने का निर्देश दिया है। जिन सीएचसी-पीएचसी में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती नहीं है, उनके प्रभारी चिकित्सक स्थानीय निजी विशेषज्ञ चिकित्सकों और आईएमए से समन्वय कर इमरेजेंसी रेस्पॉस टीम का गठन करेंगे।
विज्ञापन

आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट चालू रखने के साथ ही पर्याप्त ऑक्सीजन सिलिंडरों की भी व्यवस्था की जाएगी। सभी सीएचसी पर एंबुलेंसों की व्यवस्था के साथ आरबीएसके की टीम की रैपिड रेस्पॉस टीम का गठन करने के निर्देश दिए हैं। सभी एंबुलेंस सड़क पर चलने के लिए तैयार रखी जाएंगी। उनमें ऑक्सीजन सहायता प्रणाली, अम्बू बैग और आवश्यक आपातकालीन किटें रखी होनी चाहिए। एंबुलेंस सेवाओं के लिए बैकअप सहायता भी सुनिश्चित की जाएगी।

ब्लड बैंक में सभी ग्रुपों के रक्त की पर्याप्त मात्रा रखने के निर्देश
अमरोहा। ब्लड बैंक में सभी ग्रुपों के रक्त की पर्याप्त मात्रा रखने के दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। फिलहाल ब्लड बैंक में 50 यूनिट ब्लड है।
जिला अस्पताल में संचालित ब्लड बैंक की क्षमता 350 यूनिट रक्त संग्रहीत करने की है। लेकिन यहां औसतन 150 यूनिट रक्त रखा जाता है। क्योंकि रक्त 35 दिन से अधिक संग्रहीत नहीं किया जा सकता है। अमरोहा में खून की खपत कम है। इसलिए खून खराब भी न हो और जरूरत के हिसाब से सभी ग्रुप लोगों को मिल सकें, ब्लड बैंककर्मी मुकम्मल व्यवस्था रखते हैं। फिलहाल रक्तदान करने वाले लोग भी नहीं पहुंच रहे हैं। जिस कारण ब्लड यूनिट कम हो गई है। फिलहाल ब्लड बैंक में 50 यूनिट रक्त उपलब्ध है। जबकि रविवार को एक रक्तदान शिविर का आयोजन कराया जा रहा है। इसके बाद यूनिट की संख्या बढ़कर सौ के करीब हो जाएगी।
-
आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सभी डॉक्टरों की छुट्टी रद्द कर दी हैं। साथ ही जिला अस्पताल और सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 100 बेड आरक्षित किए गए हैं। अस्पताल प्रभारी को दवाइयों की मुकम्मल व्यवस्था रखने के निर्देश दिए हैं। निजी अस्पतालों को भी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के लिए कहा है। फिलहाल सभी डॉक्टरों के मुख्यालय छोड़ने पर पाबंदी रहेगी।-डॉ. एसपी सिंह, सीएमओ

देश-विरोधी पोस्ट तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश
सोशल मीडिया पर निगरानी रखते हुए अमरोहा एसपी अमित कुमार आनंद ने देश विरोधी या भड़काऊ पोस्ट पर तुरंत कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ताकि जनपद और राज्य में शांति व्यवस्था बनी रहे। इसके अलावा अतिसंवेदनशील स्थलों की अद्यतन सूची तैयार करने को कहा गया है। जिसमें अस्पताल, धार्मिक स्थल, पावर प्लांट, तेल और गैस डिपो की जानकारी शामिल करना होगा। सायरन व्यवस्था, मॉक ड्रिल, पब्लिक एड्रेस सिस्टम की सक्रियता और एनजीओ, एनएसएस, एनसीसी तथा सिविल वॉलंटियर्स की भागीदारी को भी निर्देशों में प्रमुखता दी गई है, ताकि किसी परिस्थिति में राहत और बचाव कार्य प्रभावी रूप से हो सके।

जिले में सड़कों और पुलों की निगरानी शुरू
शासन के निर्देश पर जनपद पुलिसने सड़कों और पुलों की निगरानी कर दी है। वहीं डीएम निधि गुप्ता वत्स ने लोक निर्माण विभाग को सड़कों और पुलों की निगरानी और ऊर्जा विभाग को विद्युत आपूर्ति की नियमितता बनाए रखने की जिम्मेदारी दी है। यह आदेश जिले की समग्र आपदा प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने और जनता के मन में सुरक्षा और भरोसे की भावना बनाए रखने के उद्देश्य से जारी किया गया है। संबंधित विभागों और अधिकारियों को निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें