हसनपुर। बुुलंदशहर की युवती को प्रेमजाल में फंसाकर बछरायूं के युवक ने हसनपुर बुलाया और दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया। उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। जिसे बाद में वायरल करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल किया गया। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हसनपुर कोतवाली पहुंचकर पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि वह अलीगढ़ में ब्यूटी पार्लर चलाती है। इंस्टाग्राम पर बछरायूं के रहने वाले एक युवक से दोस्ती हुई थी। युवक मजदूरी करता था। करीब आठ माह पहले युवक ने हसनपुर की ग्रीन सिटी में बुलाया था। युवक ग्रीन सिटी में एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करता था। रात में वह दोस्तों के साथ मकान में ही रूकता था। इसी मकान में युवक ने दोस्तों के साथ गैंगरेप किया और उसकी वीडियो भी बनाई। वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल किया और कई बार रूपये भी लिए। अब युवक बिजनौर के धामपुर में एक स्थान पर काम कर रहा हैं। वहां भी उसको बुलाया और दुष्कर्म किया तथा विरोध करने पर मारपीट भी की। आरोप है कि युवक ने वीडियो भी वायरल कर दिया है। जिससे युवती और उसे परिवार के लोग बहुत परेशान है। पीड़िता धामपुर में थाने भी गई, लेकिन उसे घटनास्थल हसनपुर का होने के चलते टरका दिया गया। हसनपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।