फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हेपेटाइटिस की जांच के लिए मिलीं एक हजार किट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिला अस्पताल में आने वाले हेपेटाइटिस आशंकित मरीजों की जांच हो सकेगी। विभाग को एक हजार किट मिल गई हैं। पिछले करीब डेढ़ महीने से एक हजार से ज्यादा नमूने किट के इंतजार में रखे हुए थे। अधिकारियों ने 600 नमूने जांच के लिए मुरादाबाद लैब भेजे हैं। इनकी रिपोर्ट आने के बाद अन्य नमूनों को भी जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

जिले में हेपेटाइटिस के 19 हजार से ज्यादा मरीज हैं। इनमें से करीब 15 हजार लोगों की हेपेटाइटिस का उपचार पूरा हो चुका है। करीब चार हजार लोग इलाज करा रहे हैं। जबकि लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बीमारी से संबंधित लक्षण वाले करीब 15 से 20 मरीज रोजाना जांच कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं लेकिन जिला अस्पताल में जांच की सुविधा नहीं होने के कारण सैंपल मेरठ लैब भेजने पड़ रहे थे। यहां से रिपोर्ट मिलने में करीब 45 से 50 दिन का समय लग रहा था। लिहाजा अमरोहा में ही हेपेटाइटिस की जांच शुरू करने की कवायद की गई। आरटीपीसीआर लैब में ट्रायल के रूप में हेपेटाइटिस के छह मरीजों की जांच की गई थी। इसके बाद उन्हीं मरीजों के सैंपल लेकर लखनऊ जांच के लिए भेजे गए। जहां दोनों की रिपोर्ट एक जैसी आई है। दोनों रिपोर्ट को मिलाने होने के बाद जिला अस्पताल में तैयार हो रही इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लेबोरेट्री लैब में हेपेटाइटिस जांच शुरू करने की बात कही जा रही है।
नोडल अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि हेपेटाइटिस-सी लीवर से संबंधित एक वायरल इंफेक्शन है। इससे कई बार लीवर को बहुत ही गंभीर नुकसान पहुंचता है। अनदेखी पर लीवर फेलियर या कैंसर तक की नौबत आ जाती है, फिर मरीज की जान पर बन आती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि मरीजों में इसके लक्षण या तो दिखाई नहीं देते हैं या फिर सामने आने में ही दस साल तक लग जाते हैं। इसलिए चिकित्सक समय-समय पर रक्त की जांच कराने का सुझाव देते हैं। नोडल अधिकारी ने बताया कि विभाग को एक हजार किट मिल गई हैं। पिछले करीब डेढ़ महीने से एक हजार से ज्यादा नमूने किट के इंतजार में रखे हुए थे। अधिकारियों ने 600 नमूने जांच के लिए मुरादाबाद लैब भेजे हैं। इनकी रिपोर्ट आने के बाद अन्य नमूनों को भी जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें