फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान के ताले तोड़कर एक लाख के मोबाइल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेखौफ चोरों ने ताले तोड़कर दुकान में रखे एक लाख रुपये से अधिक की कीमत के मोबाइल चोरी कर लिए। घटना की जानकारी रविवार की सुबह हो सकी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित ने घटना की तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

यह घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कुरैशी की है। यहां रहने वाला सलमान वासुदेव मार्ग पर मोबाइल की दुकान चलाता है। आरोप के मुताबिक शनिवार की रात करीब नौ बजे वह दुकान बंद करके घर चला गया था। रात में किसी समय चोरों ने ताला तोड़कर दुकान में रखे दस मोबाइल चोरी कर लिए। उनकी कीमत करीब एक लाख रुपये से अधिक है। शनिवार की सुबह सलमान दुकान पर पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। दुकान के ताले टूटे पड़े थे। जबकि भीतर मोबाइल गायब थे। पीड़ित दुकानदार ने घटना की जानकारी डायल 112 पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। पीड़ित दुकानदार ने घटना की तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें