गजरौला में लूट के पीड़ित भगवंत सिंह।
- फोटो : JPNAGAR
गजरौला। ई-रिक्शा खरीदने आ रहे अधेड़ को तमंचे के बल पर कब्जे में कर चार बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। दिन दहाड़े हुई घटना से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव भटौला शर्की निवसी भगवत सिंह हसनपुर में ई-रिक्शा चलाता था। उसने पुरानी ई-रिक्शा बेच दी और नई खरीदने की तैयारी कर रहा था। जिसके लिए उसने सोमवार को भीकनपुर शर्की बैंक शाखा से एक लाख रुपये निकाले और 50 हजार रुपये घर से लिए। वह नई ई-रिक्शा खरीदने के लिए हसनपुर से ई-रिक्शा में सवार होकर गजरौला आ रहा था। चौपला से पहले आकर ई-रिक्शा से उतर गया। यहां पर उसे तीन लोग मिल गए। तीनों ने उससे पेड़ की छाया में खड़े होने को कहा। इसके बाद एक गली में ले गए। जहां पर उसे तमंचा दिखाकर उससे डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर चारों फरार हो गए। इसके बाद उसने आस पास के लोगों को घटना की जानकारी दी। पीड़ित पुलिस के पास पहुंचा और घटना की तहरीर दी। थाना प्रभारी राजेश तिवारी का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।