फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ के सोने की चोरी में एक को पकड़ा

Sat, 17 Feb 2018 01:27 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/मंडी धनौरा/चुचैला कलां (अमरोहा)। 
विज्ञापन
विज्ञापन
एक करोड़ रुपये के सोने की चोरी के सिलसिले में तमिलनाडु पुलिस ने शुक्रवार को छापा मार कर निकटवर्ती गांव चुचैला कलां से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि इस मामले में दूसरा फरार है। घटना अक्तूबर 2017 की है। अटैची चोरों के लिए मशहूर चुचैला गांव में देश के विभिन्न राज्यों की पुलिस कई बार दबिश देकर चोरों को पकड़ कर ले जा चुकी है।
विज्ञापन

तमिलनाडु के कोयंबटूर पुलिस ने बुलंदशहर की अपराध शाखा के निरीक्षक अभिनव सिंह के साथ शुक्रवार की देर शाम चुचैला कलां गांव में छापा मारकर असलम नाम के एक आरोपी को दबोच लिया। स्थानीय थाना पुलिस भी साथ थी। तमिलनाडु पुलिस के साथ आए बुलंदशहर के एसओजी प्रभारी निरीक्षक अभिनव सिंह ने बताया कि असलम ने अपने एक साथी के साथ वर्ष 2017 अक्तूबर में कोयंबटूर में एक सराफ की बस में सफर के दौरान अटैची चोरी कर ली थी। अटैची में एक करोड़ रुपये कीमत का सोना था। निरीक्षक ने बताया कि तमिलनाडु में बस के सफर के दौरान मोबाइल नंबर दर्ज कराना होता है। असलम का नंबर ट्रेस किया गया तो सिम फर्जी आईडी पर था। असलम की कई बार लोकेशन बुलंदशहर के पास की थी। तमिलनाडु पुलिस ने बुलंदशहर आकर सहयोग मांगा। जांच के दौरान असलम की जानकारी हुई। शुक्रवार को दबिश देकर गांव से असलम को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभिनव सिंह ने बताया कि वारदात में शामिल उसका साथी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें