फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

Sat, 17 Feb 2018 01:21 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला(अमरोहा)। 
विज्ञापन
accident
विज्ञापन
दिल्ली-मुरादाबाद रेल लाइन पर शुक्रवार शाम मुुरादाबाद से दिल्ली जा रही एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर रामपुर के युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी कर्मी पहुंच गए। 
विज्ञापन

मामला सिविल का होने पर पुलिस पहुंच गई। शव कब्जे में लेकर सीएचसी में रखवाया गया। परिजनों को सूचना दी गई है। शुक्रवार की शाम करीब सवा पांच बजे दिल्ली-मुरादाबाद रेल लाइन किनारे बीकानेर वाला होटल के पीछे खम्भा नंबर पचास के पास एक युवक का शव क्षतविछत अवस्था में पड़ा दिखाई दिया। सूचना मिलते ही जीआरपी कर्मी मौके पर पहुंच गए। शव की जेब से मिली आइडी से शिनाख्त की गई जो रामपुर के थाना शाहबाद के गांव सैफनी निवासी नदीम (38) के रूप में हुई। 
मामला सिविल का होने की वजह से पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखवाया दिया। परिजनों को उसकी जानकारी दी गई है। उधर, अतरपुरा निवासी महिला मीनाक्षी शुक्रवार की शाम को सहेजी ज्योति के साथ इंद्राचौक स्थित मंदिर आ रही थी। नशे में धुत बाइक सवार ने महिला को टक्कर मार दी। घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें