फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: युवक को खुदकुशी के लिए उकसाने में एक आरोपी गिरफ्तार

Sat, 07 Jun 2025 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

गांव आजमपुर निवासी विंदर को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी उस्मान को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
गांव आजमपुर निवासी विंदर का शव बुधवार सुबह गांव में ही एक पेड़ से लटका मिला था। पिता ऋषिपाल ने बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। वहीं, बृहस्पतिवार को पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर ब्लॉक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने गजरौला मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया था। पुलिस के केस दर्ज करने के आश्वासन पर करीब दो घंटे बाद आक्रोशित लोग शांत हुए थे। इसके बाद पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर गांव के ही उस्मान, आकिल व छोटू के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया था। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि उस्मान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें