फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: एसपी के आदेश पर चार के खिलाफ लूट में केस दर्ज

Thu, 09 Jan 2025 11:24 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर। एसपी के आदेश पर थाना बनियाठेर में ग्रामीण से मारपीट कर नकदी लूटने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव औरंगपुर सिलेटा निवासी पीड़ित आशीष पाल ने एसपी को दी तहरीर में बताया कि उसकी मंडी समिति चंदौसी में सब्जी की दुकान है। पांच जनवरी की शाम चार बजे करीब वह मोहम्मदपुर बाबई और सिलेटा के बीच जंगल में रास्ते पर जा रहा था। रास्ते में पहले से मौजूद गांव के ही नदीम, सलमान, इशरत अली व मारूफ ने उसे रोक लिया और गालियां देते हुए लात-घूसों से पीटने लगे। जिससे उसके कान पर चोट आई। इतना ही नहीं जेब में रखे 12 हजार रुपये भी लूट लिए और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

अज्ञात ट्रॉली चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बनियाठेर। संभल के मोहल्ला कोट पूर्वी निवासी अनुज शर्मा ने बताया कि वह पांच जनवरी को वह चंदौसी से संभल अपने चार पहिया वाहन से जा रहा था। रास्ते में नरौली कस्बा से जनेटा गांव के बीच मार्ग पर गन्ने से भरी ट्रैक्टर- ट्रॉली उसकी कार में टक्कर मारकर चली गई। टक्कर लगने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही पीड़ित के भी चोटें आईं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रैक्टर- ट्रॉली चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें