फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बिजली चोरी के 15 मामलों में दर्ज कराई गई एफआईआर

Thu, 09 Jan 2025 11:22 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बहजोई। विद्युत निगम की टीम ने अभियान चलाकर गांव बेरीखेड़ा व कान्हू धामपुर में बिजली चोरी के मामले पकड़े। सभी मामलों में निगम की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है। वहीं, बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटने समेत राजस्व वसूली भी की गई।
विज्ञापन

जेई रोहित कुमार वरुण ने बताया कि बहजोई उपकेंद्र से जुड़े नॉर्थ फीडर पर बढ़ते लाइन लॉस के चलते एसडीओ अखिलेश कुमार की देख रेख में टीम ने गांव बेरीखेड़ा व कान्हू धामपुर में बिजली चेकिंग की। जेई के मुताबिक बृहस्पतिवार को चेकिंग के दौरान बिजली चोरी के 15 मामले पकड़े गए। इन सभी मामलों में एफआईआर दर्ज कराई गई है। वहीं, 68 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। इसके अलावा करीब डेढ़ लाख रुपये की राजस्व वसूली भी की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें