फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पहले दिन 7.15 लाख बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजोल की गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के पहले दिन अमरोहा के 7.15 लाख बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। विभिन्न विद्यालयों में जनप्रतिनिधि और डीएम ने छात्रों को गोली खिलाकर उन्हें राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के बारे में जानकारी दी।
शासन के आदेश पर 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। सोमवार को समस्त सरकारी, निजी विद्यालयों में अध्यापक, आंगनबाड़ी सेंटरों में एक वर्ष से 19 वर्ष के बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई, जिसकी शुरुआत एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो ने अमरोहा में स्थित अक्षरा पब्लिक स्कूल में की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, हसनपुर के करनपुर प्राथमिक विद्यालय में डीएम निधि गुप्ता वत्स ने बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की शुरुआत की। सीएमओ ने बताया कि 14 फरवरी तक बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि पहले दिन जिलेभर में करीब 7.15 लाख बच्चों को पहले दिन एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई है। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों के पेट में कृमि होते हैं वह शारीरिक व मानष्कि रूप से कमजोर होने लगते हैं। जिसके कारण धीरे धीरे खून की कमी होने लगती है। इसलिए कृमि से बचाव के लिये एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाती है। इस दौरान नोडल अधिकारी डॉ गजेंद्र सिंह, जिला सूचना अधिकारी सुभाष चंद्र, डॉ सुखदेव सिंह, भानु प्रकाश, कार्मेंद्र सिंह, मुकर्रब हुसैन, विपुल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें