फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगी पुलिस लाइन, 290 करोड़ होंगे खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

जोया रोड पर बन रही रिजर्व पुलिस लाइन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। करीब 300 बीघा में चल रहे निर्माण का 62 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। अक्तूबर तक निर्माण पूरा होने के बाद इसकी टेस्टिंग प्रक्रिया होगी। इसके बाद करीब 290 करोड़ रुपये की लागत से बनेनी वाली पुलिस लाइन को विभाग के हैंडओवर कर दिया जाएगा।

अमरोहा पुलिस लाइन में अंडरग्राउंड वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट, सीवेज व ड्रेनेज बनाए गए हैं। बिजली की फिटिंग से लेकर वाई-फाई की सुविधा भी अंडरग्राउंड की गई है। इसके परिसर में ही गैस एजेंसी, पुलिस हॉस्पिटल, पुलिस मॉडर्न स्कूल और मिनी सुपरमार्केट तैयार कराया गया है। मिनी एफएसएल फील्ड यूनिट लैब भी तैयार की गई है।
विज्ञापन


जिला अमरोहा 15 अप्रैल 1997 को स्थापित हुआ था। इससे पहले यह मुरादाबाद जनपद का हिस्सा था। अलग जिला बनने पर इसका मुख्यालय अमरोहा नगर को बनाया गया। तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने अमरोहा जनपद की घोषणा की थी। उस समय इसका नाम ज्योतिबा फुले नगर रखा गया था। जिला बनने के बाद अमरोहा की पुलिस लाइन मंडी समिति की दुकानों में किराए पर चल रही है।

पुलिस लाइन के लिए 2011 में अमरोहा जोया रोड पर गांव जोई में 300 बीघा जमीन चिह्नित की गई थी। हालांकि, मुआवजे को लेकर कानूनी अड़चन भी आईं, लेकिन चार साल पहले पुलिस ने जमीन का अधिग्रहण कर लिया था। भवन निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया।

दो साल पहले योगी कैबिनेट की बैठक में अमरोहा में पुलिस लाइन निर्माण के लिए 290 करोड़ रुपये को मंजूरी मिल गई थी। इसके बाद नई पुलिस लाइन का निर्माण कार्य चल रहा है। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों के लिए सभी सुविधाएं होंगी। पुलिस लाइन में अधिकतर बिल्डिंग 12 मंजिला हैं। इसलिए लिफ्ट की सुविधा भी दी गई है।
विज्ञापन

- पुलिस लाइन का 62 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। अक्तूबर में निर्माण कार्य पूरा होने के बाद टेस्टिंग की प्रक्रिया चलेगी। तीन महीने महीने में टेस्टिंग पूरी होने के बाद दिसंबर माह में विभाग को पुलिस लाइन हैंडओवर हो जाएगी। इसके बाद मंडी समिति में किराए की बिल्डिंग को छोड़ दिया जाएगा। - राजीव कुमार सिंह, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें