फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग के बल पर अच्छे स्कूलों में चयनित विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री बांके बिहारी कोचिंग सेंटर मंडी समिति रोड फाजलपुर से कोचिंग प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का गुरुकुल कुरुक्षेत्र, सैनिक स्कूल, मिलिट्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, ,विद्याज्ञान, स्पोर्ट्स कॉलेज राई सोनीपत के लिए किया गया। उनके सम्मान के लिए शुक्रवार को समारोह का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि मंडी धनौरा विधायक राजीव तरारा ने छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देते हुए कहा कि यहां पर अच्छी शिक्षा प्राप्त करने के बल पर जिस तरह उनका चयन देश के ख्याति प्राप्त विभिन्न स्कूलों को किया गया है, माता-पिता और गुरुजनों का नाम रोशन करने के लिए आगे भी बेहतर मेहनत करने की जरूरत है। विधायक ने अभिभावकों से भी समय समय पर मार्गदर्शन करने को कहा।
विज्ञापन

कोचिंग सेंटर के प्रबंधक अमित शर्मा व उप प्रधानाचार्य उपेंद्र सिंह सिरोही ने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वह लक्ष्य को निर्धारित कर मंजिल को पाने में जुट जाएं। इस मौके पर ओम, अरब चौधरी, मयंक जादौन, नमन शर्मा, डोली पाल, अभिषेक चौहान, रिया कौर, विराट चौधरी, पलक सिरोही, माही सिरोही, अनमोल देशवाल, शौर्य प्रताप सिंह, दुष्यंत यादव, विशाल यादव, हरजिंदर सिंह, जतिन, यश चौहान, तुषार, लकी, अर्नब, राहुल को सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि चरण सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खजान सिंह ने की और संचालन डॉक्टर नरेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें