सूचना मिलने के बाद दस मिनट के अंदर घटनास्थल पर पहुंचने के मामले में अमरोहा पुलिस बरेली जोन में नंबर वन बन गई है। जबकि प्रदेश में तीसरा स्थान मिला है। इस उपलब्धि पर डायल 112 के अपर पुलिस महानिदेशक ने अमरोहा पुलिस को प्रशस्ति पत्र दिया है। वहीं एसपी ने डायल 112 के प्रभारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और साथ ही पीआरवी पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन किया हैं।
एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि माह जून में जिलेभर में डायल-112 को जितनी भी सूचनाएं मिली थी, उनके आधार पर पीआरवी की टीमें निर्धारित 10 मिनट से भी पहले मौके पर पहुंची और लोगों को विभिन्न तरह से सुरक्षा मुहैया कराई। तत्काल मौके पर पहुंच कर जनता को सुरक्षा का अहसास कराया। बेहतर पुलिसिंग का प्रमाण देने वाली अमरोहा पुलिस प्रदेश स्तर चमक बिखेरी है। ये ही वजह है कि त्वरित कार्यशैली के चलते अमरोहा जनपद की पीआरवी बरेली जोन में पहला स्थान मिला है। जबकि प्रदेश में तीसरा स्थान पर रही। इस उपलब्धि पर डायल-112 के अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा अमरोहा पीआरवी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है। इसके बाद बृहस्पतिवार को एसपी विनीत जायसवाल ने कार्यालय सभागार में डायल-112 प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार को लगनशील एवं तत्परतापूर्वक कार्रवाई करने की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। साथ ही अन्य पीआरवी पुलिस कर्मियों का उत्साहवर्धन किया है।