फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर नौगावां के व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं (अमरोहा)। नजीबाबाद से चलकर गजरौला जाने वाली पैसेंजर ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक नौगांवा सादात क्षेत्र का बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कर परिजनों को मौके पर बुला लिया। लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

शनिवार की पूर्वाह्न लगभग 11.30 बजे गांव कमालपुर काजी के निकट रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति की लाश पड़ी हुई मिली जिसे देखकर सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में ले लिया। मृतक की जेब से मिले कागज के आधार पर शिनाख्त कर उसके परिजनों को सूचना दी गई। मृतक की शिनाख्त राम सिंह सैनी पुत्र दौलत सैनी उम्र 60 साल निवासी खलाकपुर बड़ा थाना नौगांवा सादात के रूप में हुई। मृतक के पुत्र ने बताया कि पिता राम सिंह थाना क्षेत्र के गांव बड़पुरा स्थित अपने खेत पर जाने के लिए घर से निकले थे। पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज वर्मा ने बताया कि राम सिंह की ट्रेन से कटकर मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें