फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सरकारी जमीन से हटवाया कब्जा, कार्रवाई की चेतावनी

Sat, 31 May 2025 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)। एसडीएम ने शुक्रवार को कस्बे में सरकारी ट्यूबवेल की भूमि को चकरोड को कब्जा मुक्त कराया। उन्होंने भाकियू भानु के प्रदेश महासचिव सत्यपाल सिंह चौहान की शिकायत पर यह कार्रवाई की। सत्यपाल सिंह ने कार्रवाई न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन भानु के प्रदेश महासचिव ने बृहस्पतिवार को शिकायत की थी कि हल्का लेखपाल तेजपाल सिंह ने सरकारी संपत्ति पर अवैध वसूली करके भूमाफिया का कब्जा कर दिया है। उन्होंने ग्राम समाज की भूमि पर खड़े हरे पेड़ भी कटाने का आरोप लगाया था। उनके मुताबिक मामले की लेखपाल से शिकायत की थी तो उसने ग्रामीणों को कर्मचारी के साथ मारपीट करने के झूठे केस में जेल भिजवाने की धमकी दी थी।
12 अप्रैल को ग्राम प्रधान महिपाल सिंह ने थाना संविधान दिवस में शिकायत पत्र देकर इस भूमि को कब्जा मुक्त करने के लिए थाना दिवस में शिकायत की थी। इसी प्रकरण को लेकर सत्यपाल सिंह ने कब्जा न हटने पर आत्मदाह की धमकी दी थी। शुक्रवार को एसडीएम सदर भगत सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अवैध कब्जे का हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें