फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पैदल जा रहे नर्सरी संचालक को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

Wed, 06 Nov 2024 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। सड़क पर पैदल चल रहे नर्सरी संचालक फरीमुल्ला खान (55) को बाइक ने टक्कर मार दी। घायल को निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां मृत घोषित कर दिया गया। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव सिहाली जागीर में फरीमुल्ला खान का परिवार रहता है। फरीमुल्ला नर्सरी संचालक हैं। वह मंगलवार शाम को अपने खेत से पैदल ही घर जा रहे थे। हसनपुर-गजरौला मार्ग पर गांव के नजदीक पेट्रोल के पास बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में फरीमुल्ला बुरी तरह से घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक ने अपने पीछे दो बेटे व पत्नी को छोड़ा है। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। फरीमुल्ला के बेटे रोइल की 23 अक्टूबर को शादी हुई थी। घर में खुशी का माहौल था। लेकिन, फरीमुल्ला के इंतकाल की खबर से खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि सड़क हादसे में नर्सरी संचालक के मौत की सूचना मिली है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें