फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलते समय पानी के टप में डूबा मासूम, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उझारी (अमरोहा)। नगर के मोहल्ला बड़ वाली मस्जिद में मंगलवार की शाम खेलते समय ढाई वर्षीय मासूम बाथरूम में पहुंच गया। जहां पानी से भरी बाल्टी में डूबने से उसकी मौत हो गई। मासूूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला बड़ वाली मस्जिद निवासी हसीन अहमद दिल्ली में राजमिस्त्री का काम करते हैं। परिवार में पत्नी और पांच बच्चे हैं। इसमें बेटी मुस्कान (9), बेटा सहादान (7), हारिस (4), अयान (ढाई वर्ष), माहिरा (1) है। मंगलवार शाम हसीन की पत्नी कमरजहां छत पर साफ सफाई कर रही थी। किसी वक्त ढाई वर्षीय बेटा अयान मां की नजरों से ओझल हो गया। खेलते-खेलते वह अचानक बाथरूम के अंदर पहुंच गया। जहां बाल्टी में पानी भरा हुआ था, जिसमें वह गिर गया। कुछ समय बाद कमर जहां पानी लेने के लिए बाथरूम के अंदर पहुंची तो अयान बाल्टी में औंधे मुंह पड़ा था। यह देख कर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसकी चीख निकल आई। कमर जहां ने इसकी जानकारी अपने ससुर को दी। ससुर अयान को लेकर डाक्टर के पास पहुंचे। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अयान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी होने पर हसीन दिल्ली से उझारी के लिए चल दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें