फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अब महंगी जांच के लिए नहीं खर्च करना पड़ेगा पैसा

Wed, 04 Jun 2025 02:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब उनको खून की महंगी जांच के लिए अपनी जेब ढीली नहीं करनी पड़ेगी। सीएचसी में खून की महंगी जांच शुरू हो गई है। सीबीसी व प्लेटलेट्स समेत अन्य जांच नि:शुल्क हो रही हैं। मरीजों को जल्द ही डिजिटल एक्सरे की भी सुविधा मिलेगी। इसकी मशीन अस्पताल मेें आ चुकी है।
धनौरा सीएचसी में अभी तक किट से होने वाली जांच की ही सुविधा थी। पिछले साल वायरल बुखार का प्रकोप होने पर लोगों ने प्लेटलेट्स आदि की जांच कराने के लिए निजी पैथोलॉजी लैब का सहारा लिया था। इसके लिए मरीजों को काफी रुपया खर्च करना पड़ा था। बीते एक हफ्ते से सीएचसी में खून की जांच शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. कुनाल शर्मा ने बताया कि अस्पताल में सीबीसी जांच शुरू हो गई है। इसमें हीमाग्लोबिन, प्लेटलेट्स, शुगर, लीवर, किडनी आदि की जांच नि:शुल्क उपलब्ध है। रोजाना करीब नौ रोगियों की जांच हो रही है।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट रोगी के मोबाइल पर भी भेजी जाएगी। अस्पताल में जल्द ही डिजिटल एक्सरे की सुविधा भी रोगियों को मिलेगी। इसकी मशीन आ चुकी है। अस्पताल में मशीन को इंस्टाल करने के लिए तकनीशियन का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें