फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अब पीएचसी पर भी मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ

Sun, 19 Apr 2026 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अब पीएचसी पर भी आयुष्मान योजना का लाभ मिलेगा। इससे ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को खासकर फायदा मिलेगा। आयुष्मान भारत योजना के दायरे को बढ़ाते हुए अब जिले की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को भी इससे जोड़ने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

अभी तक इस योजना के तहत जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर ही कार्डधारकों को उपचार की सुविधा मिल रही थी, लेकिन अब पीएचसी स्तर पर भी इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। जिले के 28 पीएचसी को इस योजना से जोड़े जाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। जिससे खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को नजदीक ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी और उन्हें दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस योजना में मरीज को एक साल में पांच लाख रुपये का फ्री इलाज मिलता है। हालांकि सरकारी अस्पतालों में वैसे भी उपचार फ्री में ही होता है लेकिन कुछ जरुरी चीजों के लिए कार्ड का उपयोग करना पड़ता है। अभी तक जिला अस्पताल और जिले के नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर इस योजना का लाभ दिया जा रहा है। निजी अस्पतालों में भी इस योजना में मरीजों को इलाज दिया जा रहा है। सीएमओ डॉ. योगेंद्र सिंह ने बताया कि अब सीएचसी के बाद पीएचसी भी पर आयुष्मान योजना से जोड़ने का काम शुरु करने की तैयारी की जा रही है। इससे खासतौर से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को फायदा मिलेगा।

....

संचारी रोग नियंत्रण की रोकथाम को सीडीपीओ को मिले पांच गांव
अमरोहा। संचारी रोग नियंत्रण रोकथाम के लिए सीडीपीओ, बीपीएम और सीएचसी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में पांच-पांच गांवों में साफ-सफाई की व्यवस्था देखेंगे। दवाओं का छिड़काव कराया जाएगा। एक अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक जिले में संचारी रोग नियंत्रण की रोकथाम को अभियान चलाया जा रहा है। इसमें ग्रामीणों को सफाई के लिए जागरुक किया जा रहा है। सीएमओ डॉ. योगेंद्र सिंह ने बताया कि इन सभी को पांच-पांच गांव दिए गए है। जो इन गांवों में साफ -सफाई कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


.........
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें