अमरोहा। स्मार्ट मीटर की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिले में करीब 6 हजार उपभोक्ताओं के बिल जमा नहीं है, जिससे उनके घरों की आपूर्ति बंद है। गर्मी में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत निगम के अधिकारियों का कहना है कि मीटर में कम से कम पॉजिटिव बैलेंस 500 रुपये प्लस रखना चाहिए। इससे किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।
स्मार्ट मीटर की वजह से लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दो दिन पहले बदावला मोहल्ले की मोहल्ले की महिलाएं एसडीओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर इस मीटर को हटाने की मांग कर चुकी हैं तो हसनपुर में सड़क तक जाम कर दी।
लोगों का कहना है कि स्मार्ट मीटर की वजह से बिल भी ज्यादा आ रहा है और एक माह में कई बार भी बिल आ जाता है। रिचार्ज खत्म होते ही आपूर्ति बंद हो जाती है।
जिले में अभी तक 55 हजार 145 उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं जबकि लक्ष्य तीन लाख 81 हजार उपभोक्ताओं के घरों में लगाने का है। इसमें घर-घर मीटर रीडर नहीं जाते बल्कि उपभोक्ता को स्वयं ही अपना मीटर रिचार्ज कराना पड़ता है। आए दिन लोगों की समस्याएं बढ़ रही है। सभासद यशपाल सिंह, राजकुमार, माया देवी, सर्वेश और संतोष ने बताया कि या तो स्मार्ट मीटर को ठीक कराया जाए नहीं तो पुराने ही मीटर लगवाए जाएं। जिससे लोगों को फायदा मिलेगा। अधिक्षण अभियंता विष्णु दयाल यादव ने बताया कि स्मार्ट मीटर में कम से कम 500 रुपये प्लस पॉजिटिव बैलेंस रखना चाहिए। इससे इमरजेंसी में दिक्कत नहीं आएगी। इसका रिचार्ज भी मोबाइल की तरह ही है। जिनका डाटा उपयोग करोगे उतना ही खर्च होगा। कभी भी निगेटिव बैलेंस नहीं रखना चाहिए। जिले में करीब 6 हजार उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर के बिल जमा नहीं है।