फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अब जिला अस्पताल में मरीजों को मिलेगी थायराइड जांच की सुविधा

Sat, 18 Jan 2025 01:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिला अस्पताल में अब थायराइड जांच की सुविधा मिलेगी। इसके लिए मशीन आ गई है। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में मशीन को लगाया गया है।
विज्ञापन

वहीं, कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पहले रोगी निजी लैब में सात सौ से एक हजार रुपये खर्च कर जांच कराने को मजबूर थे। वहीं, अब मरीजों को थायराइड जांच के लिए निजी लैब के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे साथ ही उनके रुपये भी बचेंगे।
जिले में जिला अस्पताल और छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। करीब 25 लाख की आबादी वाले जनपद में थायराइड की जांच नहीं होती थी। जिले में थायराइड जांच की सुविधा नहीं होने से मरीज परेशान होते थे। हालत यह थी कि जिले के सरकारी और निजी अस्पताल में थायराइड मशीन नहीं होने के कारण जांच के लिए मुरादाबाद या मेरठ सैंपल भेजने पड़ते थे। इससे मरीजों काे समय और धन दोनों की भी बर्बादी होती थी।
विज्ञापन

बाहर जांच कराने में मरीजों के सात सौ से एक हजार रुपये खर्च हो जाते थे। अब इस समस्या से निजात मिल जाएगी। मरीजों को जिला अस्पताल में थायराइड जांच की सुविधा मिलेगी। सीएमएस ने बताया कि वैसे तो मरीजों की सामान्य जांचें हो जाती हैं, लेकिन थायराइड जैसी जांच नहीं होने के कारण मरीजों को दिक्कत होती थी। अब जिला अस्पताल में थायराइड की जांच मशीन आ गई है। मरीजों को थायराइड की महंगी जांच के लिए नहीं भटकना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में थायराइड के मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

महिलाओं के साथ पुरुषों की भी यह बीमारी हो रही है। गर्भवती की थायराइड की जांच जरूरी होती है। मशीन आने से अब मरीजों को राहत मिलेगी। थायराइड पैनल जांच में थायराइड की कई तरह की जांचें इस मशीन से हो सकेगी। इसके अलावा इसी मशीन से हार्मोनल और विटामिन बी 12, विटामिन डी आदि की जांच भी हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें