फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मेरा फोकस क्रिकेट पर : मोहम्मद शमी

Thu, 22 Mar 2018 01:50 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।
विज्ञापन
mohammad shami
विज्ञापन
पत्नी हसीन जहां के आरोपों से क्रिकेटर मोहम्मद शमी मैदान में वापसी करने को तैयार हैं। उन्होंने अभ्यास करना शुरू कर दिया है। रोजाना चार घंटे नेट में पसीना बहा रहे हैं। कहा कि हसीन जहां से समझौते के रास्ते बंद हो चुके हैं। अब मेरा फोकस क्रिकेट पर है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो आईपीएल से मैदान पर वापसी करुंगा। बाकी ऊपर वाले की मर्जी।
विज्ञापन

 फोन पर अमर उजाला से बातचीत में क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने कहा कि मैंने हसीन जहां से समझौते के लिए काफी कोशिश की। लेकिन हसीन की तरफ से सकारात्मक जवाब नहीं मिला। सुलह समझौते के रास्ते बंद होने के बाद मेरा ध्यान खेल पर है। क्रिकेट से ही मेरी पहचान है। देवधर ट्राफी के बाद विवाद के चलते मेरी प्रैक्टिस बंद थी। जिसे दोबारा शुरू कर दिया है। रोजाना चार घंटे मेहनत कर रहा हूं। मैदान में वापसी करने को तैयार हूं। अगर हसीन से विवाद के चलते कोई रुकावट पैदा नहीं हुई तो अगले महीने शुरू होने वाले आईपीएल से वापसी करूंगा। फिलहाल मैं पूरी तरह से क्रिकेट पर ध्यान दे रहा हूं। शमी ने कहा कि हसीन ने मेरे ऊपर आरोप लगाने की योजना बना रखी है। अब यही उसका काम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें