आरोपों का बाउंसर फेंककर पति मोहम्मद शमी को बैकफुट पर लाने वाली हसीन जहां का दावा है कि शादी के दो साल बाद ही उन्हें शमी की हकीकत का पता चल गया था। शमी उन्हें छोड़ने की मंशा रखता था। मुंबई की लड़की की चैटिंग पकड़ी थी। शमी के पापा (ससुर) को उसका नंबर भी दिया था। पापा ने बात करके उसे दोनों की जिंदगी से दूर रहने को कहा था। दुबई की एक लड़की से भी शमी के संबंध थे। वह समझाने के बाद भी दुबई में एक लड़की से मिला। शमी को 17 फरवरी को कोलकाता आना था। लेकिन वह दुबई चला गया और लड़की से मिला। वह जनवरी से उससे मिलने की कोशिश कर रहा था।
शमी से जब ऐतराज जताया, दोस्तों-वकील से फोन कराए तो उलटे बोला कि औरत की कोई औकात नहीं होती। इसके बाद मैंने उसकी करतूत फेसबुक पर डाल दी। मैंने अमरोहा में शमी के प्रापर्टी खरीदने का विरोध नहीं किया। जब से हसीब (शमी का बड़ा भाई) हमारी जिंदगी में घुसा है तब से शमी की बची ईमानदारी भी मर गई। दिसंबर में सहसपुर ससुराल गई थी तो हसीब की असलियत मेरे सामने आ गई। इसकी शिकायत मैंने शमी से की थी। मैंने शमी से कहा था कि अब हसीब खेती नहीं कराएगा, मैं कराऊंगी। मेरी बेबो (शमी की बच्ची) को शमी की ओर से दिए मेंटेनेंस से परवरिश नहीं होती। बच्चों की परवरिश तहजीब और सोसाइटी से होती है।
झगड़े की वजह प्रापर्टी तो नहीं इस पर हसीन ने कहा प्रापर्टी लेकर मैं क्या करूंगी। मेरा शौहर जिंदा रहे, मेरे सिर पर सुहाग रहे, मेरे बच्चे का पिता रहे। सुहाग और शौहर के लिए ही सब कुछ छोड़ दिया। मैं इंटरनेशनल प्लेयर की बीवी होकर भी छोटे से फ्लैट में रहती हूं। अभी भी मैं उसके इंतजार में हूं।