अमरोहा। अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में आउटसोर्सिंग से तैनात हुए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को कार्यभार ग्रहण न कराने पर डीआईओएस ने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी किया है।
उन्होंने एक सप्ताह के भीतर कार्यभार ग्रहण न कराने पर वेतन बाधित करने की चेतावनी भी जारी की है। डीआईओएस विष्णु प्रताप सिंह ने बताया कि अशासकीय महाविद्यालयों में आउटसोर्सिंग के तहत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की तैनाती गई थी। लेकिन कई विद्यालयों ने कर्मचारियों को कार्यभार ग्रहण नहीं कराया गया था। उन्होंने ऐसे सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी करते हुए कार्यभार ग्रहण कराए गए कर्मचारियों की सूचना तीन दिनों के भीतर देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जहां कार्यभार ग्रहण नहीं कराया गया है, वहां एक सप्ताह के भीतर कार्यभार ग्रहण न कराने पर वेतन बाधित करने की चेतावनी दी गई है।