फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू हसीन जहां के पहनावे में कुछ भी गलत नहीं

Mon, 26 Dec 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
मोहम्मद शमी अपनी पत्नी केे साथ
विज्ञापन
क्रिकेटर मोहम्मद शमी के फेसबुक अकाउंट पर अपलोड की गई उनकी पत्नी हसीन जहां के फोटो पर हंगामा परिवार को नागवार गुजरा है। हसीन जहां के कपड़ों पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले कट्टरपंथियों को ससुर और शमी के पिता ने आईना दिखाया है।
विज्ञापन


बोले- कि, कमेंट करने वालों को दूसरों के कपड़ों से ज्यादा अपना मन साफ रखने पर ध्यान देना चाहिए। कहा कि, दुनिया कहां से कहां पहुंच गई और ऐसे लोग दूसरों के निजी मामले में दखलंदाजी से आगे नहीं बढ़ पाए। उन्होंने इसे शमी के खिलाफ साजिश भी करार दिया। कहा कि, ऐसे लोग शमी का खेल से ध्यान भटकाना चाहते हैं।

बताते चलें कि जिले के अमरोहा के सहसपुर अली नगर निवासी  और इंटरनेशनल क्रिकेटर मो. शमी ने फेसबुक पर अपनी पत्नी हसीन जहां के साथ फोटो शेयर की थी, जिसमें उनकी पत्नी ने लाल रंग की स्लीवलेस ड्रेस पहना हुआ है। हसीन की यह तस्वीर कट्टरपंथियों को रास नहीं आई। तस्वीर को शेयर करने के साथ ही सिरफिरों की दकियानुसी वाली टिप्पणियों की बाढ़ सी आ गई। हसीन के पहनावे पर भद्दे कमेंट और तमाम सलाह आने लगीं।
विज्ञापन


 किसी ने कमेंट में लिखा  -शमी आपको अपनी बीवी को पर्दे में  रखना चाहिए।  किसी ने शमी को क्रिकेटर इरफान पठान से सीख लेने की सलाह तक दे डाली। गनीमत रही बुद्धिजीवी साथी खिलाड़ियों ने कट्टरपंथियों को आईना दिखाया। इस बीच  शमी के पिता तौसीफ अहमद भी बहू और बेटे के पक्ष में सामने आए। कमेंट करने वाले कट्टरपंथियों को कड़ा जवाब दिया। कहा कि दुनिया कहां से कहां पहुंच गई हैं। मुस्लिम समाज की महिलाएं राजनीति, खेल और अन्य कई विभागों में नेतृत्व कर रही हैं। 

 उन्हें अपने पद और खेल के हिसाब से पहनावा अपनाना पड़ता है, मगर कुछ लोग दूसरों के निजी मामले में दखलंदाजी से आगे नहीं बढ़ पाए। कहा कि, शमी की पत्नी का पहनावा उनका निजी मामला है। इस पहनावे में ऐसा कुछ भी गलत नहीं है। ये शमी के खिलाफ साजिश है। चंद लोग उसका खेल से ध्यान भटकाना चाहते हैं। शमी देश के लिए अच्छा खेल रहा है और आगे भी अच्छा करेगा। कुछ लोगों से उसकी लोकप्रियता पच नहीं रही है। इसीलिए उसका ध्यान खेल से हटाना चाहते हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर की गई क्रिकेटर मो. शमी की पत्नी के पहनावे के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं हैं। इसलिए उस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। इस्लाम का संदेश साफ है कि पहनावा ऐसा हो कि पूरी जिस्म ढका होना चाहिए। मुफ्ती अफ्फान, जामा मस्जिद
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें