फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों की तिजोरी खाली, एटीएम के शटर बंद, लोगों में आक्रोश

Thu, 01 Dec 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
नोट बदलवाने के लिए ढूंढा ‘दलाल’, पुलिस ने बचाया 3.5 करोड़ का माल - फोटो : ANI
विज्ञापन
लकड़ा चौराहा स्थित पीएनबी का चैनल न खुलने पर गुरुवार को उपभोक्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा। भड़के उपभोक्ताओं ने पहले तो जमकर हंगामा और धक्का मुक्की की। इसके बाद भी चैनल नहीं खुला तो लोगों ने बिजनौर रोड पर जाम लगा दिया। नाराज उपभोक्ताओं ने बैंक मैनेजर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोप लगाए। बाद में पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया।   
विज्ञापन


नोटबंदी के बाद से हर कोई परेशान है। गरीब और मजदूरों के अलावा सबसे ज्यादा वे लोग परेशान हैं जिनके घर में शादियां हैं। केंद्र सरकार के एलान पर ढाई लाख की छोड़िए बैंकों से 2000 रुपये तक मिलने मुश्किल हो रहे हैं। रुपयों की आस में सुबह उठने के साथ ही बैंकों पर कतार लगा दे रहे हैं, लेकिन बैंक खुलने पर कैश न होने कारण उन्हें निराशा हाथ लग रही है। लोगों का यही आक्रोश सड़कों पर उतर रहा है। पीएनबी की लकड़ा चौराहा स्थित शाखा पर भी उपभोक्ताओं सुबह से कतार लगा दी थी। 

सुबह 10 बजे बैंक तो खुला, लेकिन चैनल बंद कर किसी को अंदर नहीं जाने दिया गया। इस पर कतार में लगे लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। काफी देर तक हंगामा और धक्का मुक्की होती रही, लेकिन चैनल नहीं खोला गया। इसके बाद भड़के लोगों ने लकड़ा चौराहे पर जाम लगा दिया और जमकर नारेबाजी की। बैंक मैनेजर पर तरह तरह के आरोप लगाए।
विज्ञापन


बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा कर शांत कराया। इस दौरान जाम में फंसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बैंक कर्मचारियों ने बताया कि सुबह पुलिस की व्यवस्था न होने के कारण हंगामा होने के डर से किसी को अंदर नहीं आने दिया गया। फोर्स आने के बाद व्यवस्था सुचारु हो गई।     
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें