फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजरौला की चार ग्राम पंचायत सदस्यों के उपचुनाव को नामांकन 12 दिसंबर से

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक की चार ग्राम पंचायतों में निर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्यों के परिवार से बाद में किसी परिजन के पंचायत सहायक बन जाने के कारण रिक्त हुए चार पंचायत सदस्य पद के लिए उपचुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 12 दिसंबर से नामांकन पत्रों की बिक्री होगी। 20 दिसंबर को मतदान के बाद अगेल दिन मतगणना की जाएगी।
विज्ञापन

गजरौला ब्लाक की ग्राम पंचायत महेशरा के वार्ड-5, सेमला के वार्ड-9, कुदैना चक के वार्ड-5 और कुदैनी ग्राम पंचायत के वार्ड-9 के पंचायत सदस्य पर उपचुनाव हो रहे हैं। सभी अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी विजयवीर सिंह के मुताबिक उपरोक्त ग्राम पंचायतों के वार्डों में पंचायत सदस्य निर्वाचित किए गए थे, लेकिन उनके परिवार से किसी सदस्य के पंचायत सहायक बनने के बाद उनको त्याग पत्र देना पड़ा। इसी कारण चारों ग्राम पंचायत के चार वार्ड रिक्त हो गए। जिन पर उपचुनाव हो रहे हैं। 12 दिसंबर की सुबह दस बजे से नामांकन होंगे। अगले दिन नामांकन पत्रों की समीक्षा की जाएगी। नामांकन पत्र वापस लेने की तारीख 14 दिसंबर अपराह्न तीन बजे तक है। 14 दिसंबर को ही प्रत्याशियों को प्रतीक चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। 20 दिसंबर को मतदान किया जाएगा। अगले दिन ब्लाक परिसर वोटों की गिनती की जाएगी। सहायक निर्वाचन अधिकारी का कहना है कि इस संबंध में ब्लाक के अधिकारी और कर्मचारियों के साथ ही ग्रामीणों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें