फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में सक्रिय हुए गेहूं खरीद केंद्र, नहीं पहुंचे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। आधी अधूरी तैयारियों के बीच जिले भर में गेहूं क्रय केंद्र सक्रिय हो गए हैं। गेहूं खरीद के लिए प्रस्तावित एजेंसियों के कर्मचारी कांटा और अन्य जरूरी सामान लेकर बैठ गए हैं। पहले दिन एक भी किसान क्रय केंद्रों पर नहीं पहुंचा। वहीं किसान खाद्य विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण कराने में जुटे हैं। विभागीय अधिकारियों की मानें तो 10 अप्रैल के बाद बड़ी संख्या में गेहूं की खरीदारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अमरोहा जिले में इस बार 80 हजार हेक्टेयर जमीन में गेहूं की फसल उगाई गई है। पिछले साल के मुताबिक इस बार गेहूं का 12 हजार हेक्टेयर रकबा घट गया है। फिलहाल गर्मी का प्रकोप बढ़ते ही गेहूं पर सुनहरी छा गई है। किसान गेहूं की कटाई की तैयारियों में जुटे हैं। जनपद के कुछ क्षेत्रों में अगेती गेहूं की फसल की कटाई भी शुरू हो गई है। जिला प्रशासन की तरफ से गेहूं खरीद के लिए चार एजेंसी प्रस्तावित की गई है। जिसमें शामिल खाद्य विभाग, आवश्यक वस्तु खाद्य निगम, पीसीयू, पीसीएफ के 41 क्रय केंद्रों पर खरीदारी होनी है। शासन ने एक अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू करने के निर्देश दिए थे। सरकार का फरमान मिलते ही जिले भर के प्रस्तावित स्थानों पर गेहूं क्रय केंद्र चालू कर दिए गए हैं। अमरोहा मंडी समिति में तीन गेहूं क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इस दौरान खाद्य एवं रसद विभाग के दो क्रय केंद्र संचालित मिले, जिस पर कर्मचारी कागजी कार्रवाई पूरी कर रहे थे। जबकि पीसीयू का कांटा प्रस्तावित स्थान पर नहीं था। इस दौरान मंडी सचिव सचिन शर्मा ने बताया कि पीसीयू का शुक्रवार को नहीं लगाया गया है। कुल मिलाकर गेहूं खरीद के पहले दिन कोई भी किसान गेहूं क्रय केंद्र पर नहीं पहुंचा है। फिलहाल किसान गेहूं की कटाई के साथ बिक्री के लिए खाद्य विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण कराने में जुटे हैं। इस बार सरकार ने गेहूं का समर्थन मूल्य 2015 रुपये क्विंटल रखा है।
----------------
जनपद में 41 गेहूं क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीदारी की जाएगी। फिलहाल गेहूं खरीद का लक्ष्य प्राप्त नहीं हुआ है। जिस एजेंसी द्वारा गेहूं क्रय केंद्र नहीं तैयार किए गए हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किसान गेहूं की कटाई की तैयारी में जुटे हैं। 10 अप्रैल के बाद गेहूं की निकासी होने के साथ बड़ी तादाद में गेहूं खरीद की उम्मीद है।- सुभाष सिंह, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें