फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बंगलूरू पुलिस और गूगल के मुख्यालय से नहीं मिला इनपुट

Thu, 08 May 2025 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी को जान से मारने की धमकी के मामले में बंगलूरू पुलिस और गूगल मुख्यालय ने अमरोहा पुलिस को कोई इनपुट नहीं दिया है। जिसके चलते धमकी देने वाले की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। फिलहाल साइबर थाना पुलिस को इनपुट का इंतजार है। इसके बाद ही पुलिस की कार्रवाई का दायरा बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

चार मई की रात और पांच मई की सुबह भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी को धमकी भरे दो ई-मेल भेजे गए थे। ई-मेल भेजने वाले ने एक करोड़ रुपये की डिमांड की है। रुपये नहीं देने पर जान से मारकर बैग में भरने की धमकी दी है। धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद से शमी और उनके परिजनों के होश उड़े हैं। ई-मेल में बंगलूरू निवासी प्रभाकारा नाम के व्यक्ति और मोबाइल नंबर का जिक्र है।
प्रकरण में क्रिकेटर शमी के बड़े भाई मोहम्मद हसीब की शिकायत पर साइबर थाने की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। जिस राजपूत सिंधर की मेल आईडी से क्रिकेटर मोहम्मद शमी को धमकी दी गई है, उसी आईडी से 21 अप्रैल को बंगलूरू में दो नामचीन कॉलेज को बम से उड़ने की भी धमकी दी गई थी। बंगलूरू पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। इसके बाद अमरोहा पुलिस ने बंगलूरू पुलिस से राजपूत सिंधर से संबंधित इनपुट मांगा है।
विज्ञापन

इसके अलावा पुलिस ने मेल भेजने वाले की लोकेशन पता करने के लिए ईमेल का लिंक गूगल के कैलिफोर्निया मुख्यालय भेजा है, लेकिन दोनों ही जगह से बुधवार को कोई भी इनपुट नहीं मिला सका। जिसके चलते साइबर थाना पुलिस की जांच आगे नहीं बढ़ सकी है। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि गूगल और बंगलूरू पुलिस से इनपुट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें