जोया। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान की नगर इकाई के पदाधिकारियों ने साप्ताहिक बाजार वाले दिन बाजार में ई रिक्शा की नो एंट्री किए जाने की मांग की गई। व्यापारियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष हाजी मोहम्मद जुबैर व ईओ विपिन कुमार सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपते मांग उठाई।
शुक्रवार को ज्ञापन देते हुए व्यापारियों ने कहा कि साप्ताहिक बाजार में रोड़ पर लगने वाली फड़ से लगने वाले जाम की समस्या को खत्म किया जाए। साप्ताहिक बाजार वाले दिन बाजार क्षेत्र में ई रिक्शे की नो एंट्री रखी जाए। मोहल्ला खेड़ा में पानी की सप्लाई में आ रही गंदगी को तत्काल प्रभाव से सही किया जाए। मांग उठाई कि कस्बे में चल रहे नाला निर्माण के अंतर्गत नालों के ऊपर स्लैब रखे जाएं और सोत नदी पुल पर जमा हो रहा कूड़े व गंदगी को दूर किया जाए। इसके अलावा संभल चौराहे पर गर्मी के दिनों में एक बेहतर ठंडे पानी के प्याऊ की व्यवस्था करवाई जाए। कस्बे में जहां-जहां जो विद्युत खंभे गले चुके हैं उनको बदलवाया जाए। इस दौरान नगर चेयरमैन मोहम्मद फहीम, नगर अध्यक्ष हरस्वरूप माथुर,युवा अध्यक्ष मोहसिन, तौसीफ आलम, मोहम्मद अंजार आदि मौजूद रहे।
-