फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गर्मी में बढ़ रहे डायरिया मरीज, जिला अस्पताल में 22 मरीज भर्ती

Fri, 10 May 2024 11:58 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इससे जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी भी हुई है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में सुबह से ही बड़ी संख्या में मरीज व उनके तीमारदार पहुंचे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के पर्चा काउंटर पर 1393 नए मरीजों का पंजीकरण हुआ। सुबह से ही ओपीडी हाल में फिजिशियन कक्षों के बाहर मरीजों की भीड़ जुट गई। अपनी बारी के इंतजार में मरीजों व उनके तीमारदारों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। गर्मी के मौसम में फिजिशियन के पास 150-से 170 तक मरीज पहुंच रहे हैं। इन मरीजों में करीब 25 प्रतिशत बुखार व करीब 14 प्रतिशत पेट दर्द, उल्टी तथा दस्त के हैं। गर्मी के प्रकोप के चलते लगातार डायरिया के मरीज बढ़ रहे हैं। जिला संयुक्त चिकित्सालय में शुक्रवार को डायरिया के 22 मरीज भर्ती रहे। चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. चरन सिंह ने बताया कि गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी के चलते डायरिया के मरीज बढ़ जाते हैं। समय-समय पेय पदार्थ लेते रहे और दोपहर में गर्मी में निकलने से परहेज करें। संभव हो सके तो सड़क पर जाते समय छाते का प्रयोग करें। जरूरी होने पर ही दोपहर में घर से बाहर निकलें। सुबह व शाम में ही जरूरी काम निबटाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें