अमरोहा। पुलिस ने त्रिस्तरीय चुनाव और त्योहारों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए अपराधियों की कमर तोड़कर रख दी है। ताबड़तोड़ छापेमारी कर नौ वारंटियों समेत 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया। दस तस्करों के कब्जे से करीब 515 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई है। जबकि पुलिस ने करीब पांच हजार लीटर लाहन नष्ट कराया है। इसमें दो तस्कर 200 लीटर अपमिश्रित कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार हुए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।
एसपी सुनीति ने बताया कि सोमवार को अमरोहा नगर ने वारंटी फहीम निवासी मोहल्ला दानिशमंदान, जितेंद्र निवासी मोहल्ला मोती नगर और फहीम निवासी मोहल्ला मुल्लाना को गिरफ्तार किया। नौगांवा सादात पुलिस ने वारंटी महिपाल निवासी अल्लेदादपुर कलां को पकड़ा है। मंडी धनौरा पुलिस ने नितेंद्र, राहुल और जयविंद्र निवासी मिठनपुर को गिरफ्तार किया। बछरायूं पुलिस ने वारंटी मुनाजिर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। हसनपुर पुलिस ने राकेश मोहल्ल कोट पश्चिमी को पकड़ा है। इसके अलावा देहात पुलिस मुकेश निवासी डेरा उमरी कलां थाना कांठ मुरादाबाद को 10 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। नौगांवा सादात पुलिस ने शमशुद्दीन निवासी नई बस्ती, मोहम्मद कैफ निवासी मोहल्ला सरायकोहना अमरोहा नगर, अनुज कुमार निवासी शेखूपुर इम्मा को 20-20 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। धनौरा पुलिस ने कैलाश निवासी शहबाजपुर गुर्जर से 30 लीटर अवैध शराब पकड़ी है। बछरायूं पुलिस ने राजीव कुमार मोहल्ला कानूनगोयान को 20 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया। रजबपुर पुलिस ने राकेश निवासी देवापुर थाना कटघर मुरादाबाद को 80 लीटर और दीपु निवासी खादगुजर थाना गजरौला को 40 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। जबकि 800 लीटर लाहन नष्ट कराया है। सैदनगली पुलिस ने नरेश निवासी सब्दुलपुर शर्की की मढैयां को 50 लीटर अवैध कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरणों सहित पकड़ा है। वहीं पंकज और रोहित निवासी सब्दलपुर सुमाली थाना हसनपुर को 80 पव्वें देसी हरियाणा मार्का, रोहिताश निवासी झुंडी माफी खादर को 25 लीटर और मनोज निवासी फत्तेपुर खादरको 50 लीटर अवैध क च्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। इसके अलावा आदमपुर, रहरा पुलिस ने शराब तस्करों को गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया है। इसके अलावा पांच लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।