फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मित्र की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। घर से निकले पुलिस मित्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

यह हादसा नौगांवा सादात थानाक्षेत्र में खंडसाल गांव में क्रेशर के सामने हुआ। क्षेत्र के गांव अलीपुर कलां में रामकुंवर (55) का परिवार रहता है। पेशे से किसान रामकुंवर पुलिस मित्र भी थे। उनके परिवार में पत्नी मुन्नीदेवी के अलावा दो बेटे और एक बेटी है। सभी बच्चों की शादी हो चुकी है। परिजनों के मुताबिक रविवार की रात करीब 10 बजे रामकुंवर बाइक से जटपुरा गांव से घर का सामान लेने के लिए गए थे। अभी उनकी बाइक खंडसाल गांव में हरवेंद्र सिंह के क्रेशर के सामने पहुंची थी। तभी की अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में रामकुंवर गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। घायल को उपचार के लेकर जा रहे थे, रास्ते में उनकी मौत हो गई। खबर मिलते की परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि मृतक के भतीजे अजेंद्र की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही और गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच पड़ताल कर जल्द की आरोपी को गिरफ्तार कर लिए जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें