फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति और मजदूर सहित 9 लोग कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में दंपती और मजदूर सहित नौ लोग और करोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक संक्रमितों की संख्या 4286 पहुंच गई है। कुल 77 केस एक्टिव चल रहे हैं। वहीं, स्वस्थ होने के बाद चार लोगों को डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को गाजियाबाद के जिम्स लैब में प्रतीक्षारत 389 आरटी-पीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट आई है। इसमें नौ लोग संक्रमित निकले है। जबकि, एंटीजन किट और ट्रूनेट मशीन से 631 लोगों की जांच कराई गई है। इसमे कोई भी पॉजिटिव नहीं मिला है। पॉजिटिवों में धनौरा के दंपती और अमरोहा का मजदूर शामिल हैं। सीएमओ डा. सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि कोरोना के नौ नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4286 पहुंच गई है। कुल 77 केस एक्टिव चल रहे हैं। जबकि, स्वस्थ होने पर चार मरीजों डिस्चार्ज किया गया है। वहीं, 462 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अब तक 228101 लोगों की जांच कराई जा चुकी है। इसमें 608 लोगों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें