अमरोहा। जिले में शनिवार को बहन-भाई समेत नौ कोरोना के नए केस सामने आए। इस लहर में अब तक मिले संक्रमितों की संख्या 2877 हो गई है। वहीं, दो मरीज और स्वस्थ हो गए हैं।
सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि 354 आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट शुक्रवार की रात आई थी, जिसमें दो महिलाएं, एक युवक और बहन-भाई शामिल हैं। इस लहर में मिले कोरोना के मरीजों की संख्या 2877 हो गई है। सभी मरीजों को होमआइसोलेट किया गया है। उन्होंने बताया कि शनिवार को हसनपुर, गजरौला, मंडी धनौरा, जोया, रहरा और जिला अस्पताल में 625 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जबकि दो लोग और स्वस्थ हो गए हैं। अब जिले में कुल एक्टिव केसों की संख्या 45 रह गई है।
अमरोहा। टीकाकरण अभियान के तहत जिले मेें मंगलवार को 136 बूथ बनाए गए थे, जहां लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। स्कूल-कॉलेजों में लगे बूथों पर किशोर वर्ग के 1926 ने टीके की पहली डोज लगवाई। जबकि 18 साल से अधिक उम्र वाले 1343 ने टीका लगवाया। टीका लगवाने के लिए बूथों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। दिनभर में 3387 को टीका लगाया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ राजकुमार ने बताया कि 118 हेल्थ व फ्रंटलाइन वर्करों और बुजुर्गों को बूस्टर डोज लगवाई है। टीकाकरण के लिए 12000 का लक्ष्य रखा गया था।