फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अमेरिका के चुनाव में चमका अमरोहा का सितारा निखिल ने रिपब्लिकन प्रत्याशी को दी शिकस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। अमेरिका में हुए मध्यावधि चुनाव में अमरोहा के मंडी धनौरा के मूल निवासी डॉ. निखिल गोयल ने परचम लहराया है। डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार निखिल ने वरमोंट राज्य की चिटटेनडेन सेंट्रल सीट से स्टेट सीनेटर का चुनाव जीतकर रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी को शिकस्त दी। उनकी इस सफलता से अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी के समर्थकों के साथ ही अमरोहा में उनके परिजनों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

डॉ. निखिल गोयल के चाचा विनोद गोयल ने बताया कि निखिल का परिवार मूल रूप से मंडी धनौरा से जुड़ा है। उनके पिता विमल गोयल वर्षों पहले अमेरिका चले गए थे। वर्तमान में वह अमेरिकी नागरिक के रूप में न्यूयॉर्क में रहते हैं। निखिल ने ब्रिटेन की प्रतिष्ठित कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से समाजशास्त्र में पीएचडी की उपाधि हासिल की है।
शिक्षा के साथ सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के चलते वह डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं के संपर्क में आए और धीरे-धीरे राजनीति में अपनी पहचान बनाई। निखिल ने राजनीतिक सफर में पहले प्राथमिक चुनाव में अपनी ताकत दिखाई।
विज्ञापन

फरवरी में हुए डेमोक्रेटिक पार्टी के प्राथमिक चुनाव में जीत दर्ज कर उन्होंने पार्टी का टिकट हासिल किया। इसके बाद मध्यावधि चुनाव में मुख्य मुकाबले में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवारको हराकर स्टेट सीनेटर की सीट अपने नाम कर ली।
डॉ. निखिल गोयल के चाचा ने बताया कि इस सीट पर अभी तक रिपब्लिकन पार्टी का कब्जा था। ऐसे में निखिल की जीत को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अमेरिका में स्टेट सीनेटर का पद राज्य की विधायिका का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें