मुस्लिम दोस्त के लिए सिख व्यक्ति ने गांव में बनाई मस्जिद
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों की गैरमौजूदगी में दोस्तों संग मिलकर अपहरण करने वाले युवक के साथ ही युवती का निकाह करा दिया। युवती के गांव में हुए निकाह के दौरान दोनों तरफ के रिश्तेदार और संबंधी शामिल हुए।
डिडौली कोतवाली के शेखुपुर माफी गांव की युवती को संभल की उपनगरी सरायतरीन का युवक बुधवार की देर शाम अपहरण कर ले गया था। युवती के शोर मचाने पर गांव के लोगों ने पीछा कर दो साथी पकड़ लिए थे। बृहस्पतिवार को परिजनों की रजामंदी से दोनों का निकाह करा दिया गया। निकाह शेखुपुर माफी में ही कराया गया था।
युवक के दोनों साथी पुलिस हिरासत में हैं। बताते हैं कि युवक की शेखुपुर माफी गांव में बुआ है। बुआ के घर आते जाते समय दोनों के बीच आंखों ही आंखों में बात हो जाती थी। परिजनों को प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई तो युवती पर पहरा बैठा दिया था। बुधवार को युवक साथियों की मदद से अपहरण कर ले गया। चूंकि एक ही समुदाय के हैं, लिहाजा परिजन निकाह को राजी हो गए।