फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर एनएचएम संविदा कर्मियों ने दिया धरना-नारेबाजी

विज्ञापन
अमरोहा सीएमओ कार्यालय के बाहर धरना देते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। विभिन्न मांगों को लेकर एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय के बाहर धरना देकर नारेबाजी की। अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन कर्मचारियों ने राज्यमंत्री और डीएम से मिलकर समस्याओं के निराकरण की मांग की। साथ ही मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने के लिए चेताया है।
विज्ञापन

एनएचएम संविदा कर्मचारी और आशाएं अपनी मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं। गुरुवार को तीसरे दिन भी कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार रखकर नारेबाजी की। संगठन के मंडल अध्यक्ष अब्दुल कादिर ने कहा के शासन के अधिकारियों से वार्ता के बाद तीन मांगों को पूरा किए जाने की सहमति प्रदान की गई थी। परंतु तीन माह बीतने के बाद भी दो मांगों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिस कारण संविदा कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। ऐसे में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत तैनात संविदा कर्मचारियों को अन्य राज्यों की तरह नियमित और स्थायी कर एक समान मानदेय दिया जाए। रिक्त पदों पर स्थानांतरण प्रक्रिया को बहाल करते हुए इच्छुक कर्मचारियों का गैर जनपदीय स्थानांतरण किया जाए। जिला अध्यक्ष मनोज सैनी ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को जल्द ही स्वास्थ्य मंत्री के जरिए मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा। यदि मांगें पूरी नहीं हुई तो प्रदेश में उग्र उग्र आंदोलन होगा। जरूरत पड़ी तो कर्मचारी सड़कों पर उतरा जाएगा। जब तक मांगों को पूरी नहीं होंगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान नीरज यादव, शिवांगी, प्रगति, सनकेश, डोली, डॉ मेहरान खान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें