अमरोहा। हसनपुर में पूठ मार्ग स्थित एक खाली प्लॉट में कूड़े के ढेर पर एक नवजात बच्ची मिली। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दाैरान मौत हो गई। पुलिस के सहयोग से मोहल्ले के लोगों ने ही बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया। पूठ मार्ग पर एक खाली प्लाॅट के पास शनिवार शाम को बच्चे खेल रहे थे। तभी नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी। स्थानीय लोगों ने पास जाकर देखा तो प्लाॅट में कूड़े के ढेर पर बच्ची पड़ी रो रही थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान रात करीब 11 बजे बच्ची की मौत हो गई।
इसके बाद पुलिस की सहमति से मोहल्ले के लोगों ने बच्ची के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई। सीओ दीप कुमार पंत ने कहा कि बच्ची को खाली प्लाॅट में काैन छोड़कर गया इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। संवाद