फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: निजी अस्पताल में प्रसव के बाद नवजात की मौत, हंगामा

Fri, 12 Sep 2025 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली। कस्बे के एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हालांकि, बिना कार्रवाई के ही परिजन शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन

हसनपुर के गांव सिकरौली निवासी इंदू को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन बुधवार को सैदनगली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। शाम के समय प्रसव के बाद नवजात की मौत हो गई। इससे परिजनों में रोष फैल गया। आक्रोशित लोगों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया। कुछ लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौते का भी प्रयास किया।
इसके बाद बिना किसी कानूनी कार्रवाई कराए ही नवजात के शव को अपने साथ ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। सीएचसी हसनपुर के प्रभारी डा.ध्रुवेंद्र सिंह ने बताया कि इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है। उधर, सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें