फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: उमंग, उत्साह और उल्लास के साथ हुआ नववर्ष का स्वागत

Wed, 01 Jan 2025 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। 2024 की विदाई और 2025 का स्वागत धूमधड़ाके के साथ हुआ। मंगलवार रात घड़ी में 12 बजते ही अमरोहा में युवा खुशी में उझल पड़े। मस्ती के बीच हैप्पी न्यू ईयर का शोर सुनाई दिया। शहर के होटल और रेस्टोरेंट में पार्टियों का दौर चलता रहा। जहां हर वर्ग जमकर मौज मस्ती डूबा रहा। जगह-जगह आकर्षक आतिशबाजी का नजारा देखने को मिला। लोगों ने एक दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

31 दिसंबर की रात 12 बजते ही नए साल का धमाल शुरू हो गया, जो देर रात तक जारी रहा। शहर के होटल-रेस्टोरेंट में विशेष तैयारियां की गई थीं। कई स्थानों पर कपल की एंट्री की व्यवस्था की गई। नए साल के स्वागत को लेकर होटल व रेस्टोरेंट में लोगों को पार्टी देने के साथ ही जायकेदार खाना भी परोसा गया।
जगह-जगह डीजे लगातार फिल्मी गानों पर युवा व अन्य वर्ग के लोग थिरकते नजर आए। इसके साथ ही रंग-बिरंगी लाइट, गुब्बारे की सजावट ने इसे और भी आकर्षक बनाया। नए साल को लेकर युवा वर्ग में खासा उत्साह देखा गया। शहर अमरोहा ग्रीन, सिटी होम और आवास विकास आदि जगह नए साल का जश्न मनाया गया।
विज्ञापन

सोशल मीडिया के जरिये भी दीं शुभकामनाएं
नए साल की बधाई और शुभकामनाएं देने का दौर मंगलवार सुबह से ही सोशल मीडिया पर भी जोरदार रहा। व्हाट्सएप और फेसबुक पर लोगों ने दोस्तों, रिश्तेदारों व परिचितों को नए साल की बधाई दी। नए साल के जश्न के फोटो भी सोशल मीडिया पर अपलोड करते रहे।

सड़कों पर चेकिंग करती रही पुलिस
नए साल के जश्न में शराब पीकर उत्पात मचाने वाले युवाओं को लेकर पुलिस जिले भर में अलर्ट रही। रात भर पुलिस सड़कों पर चेकिंग कर उत्पात मचाने पर को दौड़ाती रही। गजरौला में चेकिंग कर बुलेट बाइकों को देखा गया। जगह-जगह बुलेट बाइक के साइलेंसर से तेज आवाज में पटाखा छोड़ने वालों पर नजर रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें