31 दिसंबर की रात 12 बजते ही नए साल का धमाल शुरू हो गया, जो देर रात तक जारी रहा। शहर के होटल-रेस्टोरेंट में विशेष तैयारियां की गई थीं। कई स्थानों पर कपल की एंट्री की व्यवस्था की गई। नए साल के स्वागत को लेकर होटल व रेस्टोरेंट में लोगों को पार्टी देने के साथ ही जायकेदार खाना भी परोसा गया।
जगह-जगह डीजे लगातार फिल्मी गानों पर युवा व अन्य वर्ग के लोग थिरकते नजर आए। इसके साथ ही रंग-बिरंगी लाइट, गुब्बारे की सजावट ने इसे और भी आकर्षक बनाया। नए साल को लेकर युवा वर्ग में खासा उत्साह देखा गया। शहर अमरोहा ग्रीन, सिटी होम और आवास विकास आदि जगह नए साल का जश्न मनाया गया।
सोशल मीडिया के जरिये भी दीं शुभकामनाएं
नए साल की बधाई और शुभकामनाएं देने का दौर मंगलवार सुबह से ही सोशल मीडिया पर भी जोरदार रहा। व्हाट्सएप और फेसबुक पर लोगों ने दोस्तों, रिश्तेदारों व परिचितों को नए साल की बधाई दी। नए साल के जश्न के फोटो भी सोशल मीडिया पर अपलोड करते रहे।
सड़कों पर चेकिंग करती रही पुलिस
नए साल के जश्न में शराब पीकर उत्पात मचाने वाले युवाओं को लेकर पुलिस जिले भर में अलर्ट रही। रात भर पुलिस सड़कों पर चेकिंग कर उत्पात मचाने पर को दौड़ाती रही। गजरौला में चेकिंग कर बुलेट बाइकों को देखा गया। जगह-जगह बुलेट बाइक के साइलेंसर से तेज आवाज में पटाखा छोड़ने वालों पर नजर रही।