फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पशुओं को रोगों से बचाने पर दिया जोर

Thu, 24 Jul 2025 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत बुधवार को खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो गई। कलक्ट्रेट से डीएम ने पशु चिकित्सा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलेभर में 32 टीमें करीब 6.50 लाख पशुओं का टीकाकरण करेंगी।
विज्ञापन

बरसात में अक्सर पशु में खुरपका व मुंहपका रोग की चपेट में आ जाते हैं। इससे बचाव के लिए पशुपालन विभाग हर साल टीकाकरण अभियान चलाता है। बुधवार से शुरू हुए अभियान के संबंध में डीएम निधि गुप्ता वत्स ने पशुपालकों से टीकाकरण कराने व ईयर टेगिंग कराने की अपील की। उन्होंने बताया कि विकास खंड स्तर पर उपलब्ध बहुउद्देशीय पशु चिकित्सा वाहनों के सहयोग से सभी ब्लॉकों में बुधवार से टीकाकरण कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसके तहत 45 दिन की अवधि में टीकाकरण का कार्य पूरा किया जाना है।
पशुपालन विभाग की टीम प्रत्येक गांव में जाकर निशुल्क टीकाकरण करेगी व शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में डाटा भारत पशुधन एप पर अपलोड किया जाएगा। सीवीओ डॉ. आभा दत्त ने कहा कि खुरपका-मुहंपका एक विषाणु जनित रोग है, जो संक्रामक है तथा रोगी पशु से अन्य पशुओं में तेजी से फैलता है। इस अवसर पर डीडीओ सरिता द्विवेदी भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

डीएम ने जल जीवन मिशन योजना का किया निरीक्षण

अमरोहा। जल जीवन मिशन के तहत चल रही परियोजनाओं का बुधवार को डीएम निधि गुप्ता वत्स व सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने गांव याहियापुर में स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण में दोनों अफसरों ने कार्य की गुणवत्ता व तकनीकी मानक को देखा।
निरीक्षण के समय पानी में क्लोरीन की उपलब्धता पर डीएम ने संतोष जताया। डीएम ने पाइपलाइन बिछाने के कार्य तथा गांव में नल से जल आपूर्ति की स्थायी व्यवस्था को देख गया और ग्राम वासियों से संवाद भी किया। उन्होंने ग्रामीणों से जल बचाने, पेयजल को बर्बाद न करने तथा शुद्ध क्लोरीन युक्त पेयजल का उपयोग करने के लिए बताया। निरीक्षण के दौरान एक्सईएन जल निगम चंद्रहास, सहायक अभियंता शहरोज आरिफ, ओम इंफ्रा लिमिटेड फर्म के परियोजना प्रबंधक सत्येंद्र यादव, ग्राम प्रधान, टीपीआई संस्था के डीपीएम मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें