श्री रामलीला प्रबंध समिति मंदिर महादेव की नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। समिति के अध्यक्ष व सचिव की ओर से जारी सूची में 23 आजीवन सदस्यों को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
बीते बृहस्पतिवार को धनौरा की गढ़ी मंदिर धर्मशाला में रामलीला प्रबंध समिति के आजीवन सदस्यों की एक बैठक बुलाई गई थी। बैठक में आजीवन सदस्यों ने कार्यकाल पूरा होने के एक साल बाद भी चुनाव नहीं कराने पर रोष व्यक्त करते हुए नए पदाधिकारियों का चयन कर लिया था। इसमें जागेश अग्रवाल को अध्यक्ष, पवन गुप्ता को सचिव व अवनीश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया था।
नई कार्यकारिणी के गठन के लिए तीनों पदाधिकारियों को अधिकार सौंप दिए गए थे। सचिव पवन गुप्ता ने बताया कि आजीवन सदस्यों से विचार विमर्श कर कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। कार्यकारिणी में नरेंद्र जाटव, विमल कुमार, राकेश सैनी, चरनजीत सिंह, दिनेश पवार, अनिल सागर, ध्यान सिंह सैनी, सुनील अग्रवाल, पुनीत मांगलिक, नवनीत वर्मा, आमोद चौधरी, राजीव शर्मा, विरेंद्र शर्मा, दिनेश अग्रवाल, शंकरलाल सैनी, दीपक अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, विजय अग्रवाल, राजू बादशाह, श्याम गर्ग, आशीष पाठक, सुबोध देवरा, गजब सिंह शामिल हैं। अध्यक्ष जागेश अग्रवाल ने बताया कि रामलीला मंचन की तैयारियों पर चर्चा के लिए नई कार्यकारिणी की शीघ्र ही बैठक बुलाई जाएगी।