फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कार और ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार भांजे की मौत, मामा गंभीर घायल

Mon, 06 Jan 2025 12:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

सिंहपुरसानी/नरौली। नखासा थाना क्षेत्र के संभल-हसनपुर मार्ग पर चंदावली इंटर कॉलेज के नजदीक बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान बनियाठेर थाना क्षेत्र के कस्बा नरौली अंतर्गत मोहल्ला मकूपुरा निवासी प्रशांत (22) के रूप में हुई। जबकि घायल की पहचान मृतक के मामा अमरोहा के गांव बिशनपुर निवासी विनीत के रूप में हुई है। हादसा रविवार की शाम करीब छह बजे हुआ।
मृतक के परिजनों ने बताया कि प्रशांत अपने मामा के साथ रविवार की सुबह 11 बजे किसी काम से बाइक से घर से निकला था। हादसे के दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि बाइक सवार संभल की ओर से जा रहे थे। चंदावली इंटर कॉलेज के नजदीक कार से टक्कर हो गई। बाइक अनियंत्रित होकर गिरी तो ट्रक की चपेट में आ गई। इसमें प्रशांत की मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक और कार को कब्जे में लिया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायल का मुरादाबाद में उपचार चल रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि प्रशांत अपने दो भाई और एक बहन में दूसरे नंबर का था। मां राजेश देवी का रो रोकर बुरा हाल है। परिवार की गुजर के लिए प्रशांत परचून की दुकान भी चलाता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें