फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कबड्डी में नेहरू स्मारक काॅलेज ने कस्तूरबा विद्यालय को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर (अमरोहा)। नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज में नेहरू युवा केंद्र की ओर से बुधवार को ब्लाॅक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता कराई गई। इसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। अंत में शिक्षकों ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान हुई कबड्डी में नेहरू स्मारक काॅलेज ने कस्तूरबा विद्यालय को हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत नेहरू स्मारक इंटर के प्रबंधक सुधीर कुमार ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर की। प्रतियोगिता में अमरोहा व जोया के विद्यालयों के सैकड़ों खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस दौरान कबड्डी, वाॅलीबॉल, बैडमिंटन, कुश्ती के अलावा 400 मीटर दौड़ व साइकिल रेस कराई गई। कबड्डी में आठ, वाॅलीबॉल में छह, बैडमिंटन में चार टीमों ने भाग लिया।
कबड्डी के बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नगर के बीच खेला गया। इसमें नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज रजबपुर अमरोहा ने जीत हासिल की। वाॅलीबॉल का फाइनल मैच नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज रजबपुर और अक्षरा पब्लिक स्कूल पपसरा के बीच खेला गया, जिसमें अक्षरा पब्लिक स्कूल पपसरा ने जीत दर्ज की। बालिका वर्ग कुश्ती व बैडमिंटन में क्रमश: वंदना और मोनिका अव्वल रहीं।
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ में पवन अव्वल
साइकिल रेस में शिवानी ने बाजी मारी। बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में पवन अमरोहा ने प्रथम, अभिजीत रजबपुर ने द्वितीय और ऋतिक शर्मा रजबपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में रजबपुर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रबंधक सुधीर कुमार व प्रधानाचार्य भूकन सिंह ने सम्मानित किया। इस मौके पर संजीव कुमार चौहान, मनीष कुमार त्यागी, पुरजीत सिंह, दयानंद आर्य, मनोरमा शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें