फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मनीष की घातक गेंदबाजी से नीलकंठ ब्लू की धमाकेदार जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गजरौला के बाबा क्रिकेट एकेडमी में नीलकंठ क्रिकेट एकेडमी ब्लू ने बाबा क्रिकेट एकेडमी को 64 रन से हराया। नीलकंठ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में चार विकेट पर 225 रन बनाए। जवाब में बाबा एकेडमी की टीम 27.5 ओवर में 161 रन पर सिमट गई। सादिक चौधरी की 81 रन की पारी और मनीष की घातक गेंदबाजी जीत के नायक रहे।
विज्ञापन

नीलकंठ की शुरुआत खराब रही और कप्तान आशीष 15 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद सादिक ने 84 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 81 रन बनाए। आमिर ने नाबाद 38 और शिवा चौधरी ने नाबाद 39 रन बनाकर टीम को 225 रन तक पहुंचाया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए बाबा एकेडमी के अर्शिल ने 61 और यूबी ने 50 रन बनाए। दोनों ने टीम का स्कोर 122 रन तक पहुंचाया। इसके बाद मनीष ने 5.5 ओवर में 23 रन देकर सात विकेट चटकाकर मैच का रुख बदल दिया। गौरांशू चौहान, मोहम्मद असद और आशीष ने भी एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें