फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंदों की टूटती सांसों को ऑक्सीजन दे रहे नवीन

विज्ञापन
नवीन अग्रवाल का फोटो - फोटो : DHANAURA
विज्ञापन
मंडी धनौरा। कोरोना महामारी के दौर में जहां कुछ लोग की दूसरों की मजबूरी का फायदा उठाकर अपनी जेबें भर रहे हैं। वहीं दूूसरी ओर कुछ लोग इसे ईश्वर का आदेश मानकर लोगों की जीजान से सेवा में जुटे हुए हैं। लोगों की टूटती हुई सांसों को रोकने के लिए जिस ऑक्सीजन गैस की पूरे देश में किल्लत व कालाबाजारी हो रही है। वही ऑक्सीजन गैस नगर के नवीन अग्रवाल जरूरतमंदों को निशुल्क तक दे रहे हैं। यहां तक कि अंजान व्यक्ति से खाली सिलिंडर की जमानत राशि भी नहीं लेते।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला कंचन बाजार में रहने वाले नवीन अग्रवाल वर्षों से ऑक्सीजन गैस की आपूर्ति का काम करते हैं। कोरोना महामारी से पहले लोग जानते तक नहीं थे कि नवीन अग्रवाल के पास ऑक्सीजन गैस की एजेंसी है। लेकिन जब कोरोना संक्रमण शुरू हुआ तो लोगों को इसकी जानकारी हुई। कोरोना संक्रमण की पहली लहर में नवीन अग्रवाल ने लोगों को ऑक्सीजन की कमी नहीं होने दी। लेकिन दूसरी लहर ने उनके सामने भी समस्या खड़ी कर दी। ऑक्सीजन प्लांट से डिमांड के अनुसार ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। परिचितों व गैर जानकार लोगों के फोन की घंटी लगातार उनके मोबाइल पर बजती है। लोग ऑक्सीजन गैस के मुंहमांगे दाम देने को तैयार होते हैं लेकिन उन्होंने कई जरूरतमंदों लोगों से आक्सीजन गैस की कीमत तक नहीं ली। कई लोगों को बिना जमानत राशि के ऑक्सीजन सिलिंडर तक दे दिया। नवीन अग्रवाल का कहना है कि ईश्वर ने लोगों की सेवा करने का मौका दिया है तो वह इसे अपने हाथ से जाने नहीं देंगे। उनका कहना है कि ऑक्सीजन गैस मांगने वाला उनके यहां से खाली जाता है तो उनको बहुत दुख होता है। उनका कहना कि आक्सीजन गैस की महत्ता वह अच्छी तरीके से जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें