फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नौगांवा के कार मैकेनिक की ओमान में सड़क हादसे में माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)। ओमान में कार मैकेनिक की नौकरी करने वाले नौगांवा सादात निवासी शबाब हैदर (32) की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह 40 किलोमीटर दूर रहने वाले अपने भाई के पास टैक्सी से जा रहे थे। मौत की खबर मिलते ही गमजदा परिजन शव भारत लाने की तैयारी में जुट गए हैं। नौगांवा सादात निवासी सगे भाई शबाब हैदर और मोहम्मद आलम ओमान में नौकरी करते थे। दोनों भाई चार साल पहले ओमान गए थे। शबाब हैदर ओमान के माबेला शहर में कार मैकेनिक का काम करते थे, जबकि मोहम्मद आलम मस्कट शहर में बेकरी के कारखाने में नौकरी करते हैं। शबाब हैदर के परिवार में पत्नी नरगिस खातून के अलावा दो बेटे और एक बेटी हैं। यह सभी नौगांवा सादात में रहते हैं।
विज्ञापन

आठ महीने पहले शबाब हैदर छुट्टी बिताने के बाद वापस ओमान गए थे। परिजनों के मुताबिक बृहस्पतिवार की शाम काम करने के बाद शबाब हैदर शुक्रवार को जुम्मे की छुट्टी मनाने के लिए टैक्सी में सवार होकर अपने भाई मोहम्मद आलम के पास जा रहे थे। तभी रास्ते में टैक्सी की दूसरे वाहन से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में शबाब हैदर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
जानकारी मिलते ही मृतक शबाब हैदर के छोटे भाई मोहम्मद आलम मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ही हादसे की जानकारी परिजनों को दी। मौत की खबर मिलते ही परिजन बदहवास हो गए। पत्नी नरगिस खातून और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। फिलहाल परिजन केंद्र सरकार से शबाब हैदर के शव को भारत बनाने की सिफारिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें